ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश77 साल बाद वापस मिला वर्ल्‍ड वॉर 2 में खोया बटुआ

77 साल बाद वापस मिला वर्ल्‍ड वॉर 2 में खोया बटुआ

आपकी कोई खोई चीज काफी समय बाद अचानक मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खोने और वापस मिलने के बीच का अंतराल अगर 77 साल जितना बड़ा हो तो खुशी भी ज्‍यादा होती है। अमेरिका के जॉर्जिया में रहने...

77 साल बाद वापस मिला वर्ल्‍ड वॉर 2 में खोया बटुआ
एजेंसी,न्‍यूयॉर्क Thu, 23 Aug 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आपकी कोई खोई चीज काफी समय बाद अचानक मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खोने और वापस मिलने के बीच का अंतराल अगर 77 साल जितना बड़ा हो तो खुशी भी ज्‍यादा होती है। अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले रॉय रोट्स के साथ भी ऐसा ही हुआ। 

अब 100 साल के हो चुके रॉय को वर्ल्‍ड वॉर 2 के दौरान खो गया अपना वॉलेट वापस मिल गया है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही उन्‍हें इसमें रखे सभी जरूरी कागजात भी मिल गए, जो उस वक्‍त वॉलेट में थे जब वह गुम हुआ था।

lost wallet

जिस दिन रॉय का वॉलेट खोया, उस दिन से जुड़ी हर बात उनके मन में इतनी ताजा है, मानो कल की ही बात हो। रोट्स ने बताया कि वह इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर थे और उनका काम हवाई जहाज की जांच करना था। उस दिन वह कैलिफोर्निया में थे। दूसरा विश्व युद्ध छिड़ा था। वह एक हवाई जहाज में सवार थे। तभी उन्‍हें ख्याल आया कि उनके पास उनका बटुआ नहीं है। उन्‍होंने प्लेन में सवार सभी से इसके बारे में पूछ, मगर वह कही नहीं मिला।

'फॉक्स 5' की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय रोट्स की जेब से फिसला वॉलेट एडगर वॉरेन बर्ड्स को मिला। जिस वक्त बर्ड्स को रॉय का बटुआ मिला, वह इंग्लैंड के डर्बीशायर स्थित रॉयल एयरफोर्स में कार्यरत थे। वॉलेट में रॉय का ड्राइविंग लाइसेंस था। मगर वॉरेन बर्ड्स ने रॉय को लाइसेंस पर लिखे पते पर बटुआ नहीं भेजा।

Edgar-Birds

इसके पीछे उनकी क्‍या सोच थी, यह तो किसी को नहीं पता है। मगर बर्ड्स ने वह बटुआ न सिर्फ संभाल कर रखा, बल्‍कि उसे अगले दो पीढ़ियों तक हस्‍तांतरित भी किया। वॉरेन अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी पोती ने रॉय का बटुआ लौटाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें