रूस से वायरल वीडियो प्रकरण:: पते पर पासपोर्ट उसमें रहता है पटेल परिवार
रूस से वायरल वीडियो प्रकरण:: पते पर पासपोर्ट उसमें रहता है पटेल परिवारमॉस्को से वायरल वीडियो को लेकर संशय पुलिस कमिश्नर ने पासपोर्ट आधारित पते पर भेजा मगर नहीं मिला गुप्ता परिवार पुलिस की एक एजेंसी को...

रूस से वायरल वीडियो प्रकरण:: पते पर पासपोर्ट उसमें रहता है पटेल परिवार मॉस्को से वायरल वीडियो को लेकर संशय पुलिस कमिश्नर ने पासपोर्ट आधारित पते पर भेजा मगर नहीं मिला गुप्ता परिवार
वीडियो में दावा
पुलिस की एक एजेंसी को पिता ने बताया कि मॉस्को में हुआ एक्सीडेंट का मामला
भाषा न समझ पाने के कारण बहू ने वीडियो बना कर दिया वायरल
कानपुर। प्रमुख संवाददाता
मॉस्को से स्नेहा गुप्ता का वायरल वीडियो देर रात तक शहर में सुर्खियां बटोरता रहा। पलिस से लेकर प्रशासन तक सब परेशान रहे। कारण था कि स्नेहा गुप्ता ने वीडियो में पति चंदन गुप्ता को रूसी पुलिस द्वारा उठा ले जाने और वहां की आर्मी में जबरन भर्ती कराने का दबाव बनाने का दावा किया। हालांकि इस पूरी घटना में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि स्नेहा के पति चंदन गुप्ता के जिस पते का जिक्र उसके पासपोर्ट पर था वहां पर कोई पटेल परिवार रहता मिला। इतना ही नहीं पुलिस की एक एजेंसी को चंदन के पिता ने कुछ और ही जानकारी दी।
पता की जांच
सोमवार को सोशल मीडिया पर स्नेहा गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने अपना नाम पति का नाम पासपोर्ट नम्बर आदि का जिक्र करते हुए कहा कि रूसी पुलिस ने पति को उठा लिया है और उन्हें डर है कि वहां की सेना में जबरदस्ती शामिल करा दिया जाएगा। उन्होंने वीडियो में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
पटेल बोले मैने बनाया घर गुप्ता कौन मैं नहीं जानता
चंदन के पासपोर्ट नम्बर के जरिए जब पासपोर्ट की डीटेल हासिल की गई तो उसमें 17 पी ब्लॉक कुंज विहार यशोदा नगर का पता निकला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को भी इसी पते की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी टीम मौके पर भेजी। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पते पर परिवार रहता नहीं मिला। पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि पते पर सुरेश चन्द्र पटेल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि घर उनका बनवाया हुआ है और चंदन गुप्ता वहां तो क्या आसपास के घरों में भी इस नाम का व्यक्ति नहीं रहता।
वीडियो बनाने की वजह
बहू ने गलती से बनाया वीडियो
पुलिस की एक एजेंसी ने चंदन के पिता से सम्पर्क किया। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पिता ने जानकारी दी कि वहां मॉस्को में एक एक्सीडेंट हुआ था। जिसके कारण वहां की पुलिस बेटे को ले गई थी। बहू को वहां की भाषा
कोई एक्सीडेंट वगैरह हो गया था। भाषा नहीं समझ आती है।
एक्सीडेंट हो गया था उसमें ले गए थे। उसे भर्ती करने ले जा रहे हैं। भाषा समझ नहीं आ रही थी। इस कारण उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
चंदन की वापसी
देर रात घर पहुंचने की सूचना
पुलिस सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि नोएडा की जिस कम्पनी के जरिए चंदन मॉस्को गया था। उस कम्पनी के अधिकारियों ने भारतीय एम्बेसी के अफसरों के साथ मिलकर वहां की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया है। जिससे देर रात चंदन वापस अपनी पत्नी के पास पहुंचने की सूचना भी है।


