अमेरिका : मादक पदार्थ मामले में अदालत पहुंचे मादुरो

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके मादक पदार्थ मामले में अदालत में पेश किया गया। मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों द्वारा गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया था। मादुरो के वकील उनके खिलाफ उठाए गए आरोपों को खारिज कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी अभियोजक उन पर ड्रग माफियाओं के साथ साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

अमेरिका : मादक पदार्थ मामले में अदालत पहुंचे मादुरो

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो बुधवार को अपने वकीलों के साथ फिर अदालत पहुंचे। इस दौरान उनसे जुड़े मादक पदार्थ मामले में प्री-ट्रायल (मुकदमे से पहले) सुनवाई हुई। उम्मीद है कि वह अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर अपनी आपत्ति दोहराएंगे, जिसके तहत उन्हें सत्ता से हटाकर न्यूयॉर्क लाया गया था ताकि उन पर मादक पदार्थ के आरोपों का मुकदमा चलाया जा सके। 63 वर्षीय मादुरो और पत्नी सिलिया फ्लोरेस को जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी बलों ने कराकास स्थित उनके घर पर आधी रात को छापेमारी कर हिरासत में लिया था और उन्हें न्यूयॉर्क ले आए थे। तब से दोनों को ब्रुकलिन की एक जेल में रखा गया है।

दोनों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। यदि अदालत मान लेती है कि वह अमेरिका में मादक पदार्थ भेजने की साजिश का हिस्सा थे, तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि मादुरो ने वेनेजुएला की कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर ड्रग माफियाओं की मदद की और अमेरिका में हजारों टन कोकीन पहुंचाने की साजिश को अंजाम दिया। वहीं, मादुरो के वकील यह दलील दे रहे हैं कि उन्हें अमेरिकी सेना द्वारा जिस तरह वेनेजुएला से लाया गया, वह अवैध था।

ये भी पढ़ें:विदेश संक्षेप ::
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।