एफ1 रेस के लिए साइकिल से सफर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
फॉर्मूला 1 ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने हाल ही में सिंगापुर के लिए साइकिल से 320 किलोमीटर का सफर तय किया। बहरीन ग्रां प्री रेस में असफल रहने के बाद, 37 वर्षीय बोटास ने अपने साहसिक कदम से प्रशंसकों को प्रभावित किया। उन्होंने इस यात्रा की पुष्टि सोशल मीडिया पर की, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आई।

सिंगापुर। फॉर्मूला 1 ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने हाल ही में अपने अनोखे फैसले से सभी को चौंका दिया। मलयेशिया के सेपांग में आयोजित बहरीन ग्रैं प्री रेस पूरी न कर पाने के बाद, 37 वर्षीय कैडिलैक ड्राइवर ने अगली रेस के लिए सिंगापुर जाने का एक अनूठा रास्ता चुना। जहां अन्य टीमें और ड्राइवर सिंगापुर के लिए उड़ानों की तैयारी कर रहे थे, वहीं बोटास ने 320 किलोमीटर से अधिक का सफर साइकिल से तय किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस साहसिक सफर की पुष्टि की। इस सीजन में आठ बार रेस पूरी न कर पाने वाले बोटास ने अपनी निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस कठिन रास्ते को चुना।
एफ1 में 10 जीत हासिल कर चुके बोटास का यह अनोखा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

