प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि में हुआ सुधार : सतीश महाना
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को सेशेल्स में

लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत की छवि में व्यापक सुधार हुआ है। भारत आत्मविश्वास और सम्मान के साथ वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका निभा रहा है। सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने लोगों को भारत आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच हमेशा मधुर व मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।
व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत हो रहे हैं।


