ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमालदीव को 95 लाख डॉलर की मदद देगा अमेरिका

मालदीव को 95 लाख डॉलर की मदद देगा अमेरिका

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने मालदीव के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत उसे 95 लाख डॉलर की सहायता देने का इरादा जाहिर किया है।  मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और...

मालदीव को 95 लाख डॉलर की मदद देगा अमेरिका
एजेंसी ,वॉशिंगटन| Thu, 21 Feb 2019 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने मालदीव के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत उसे 95 लाख डॉलर की सहायता देने का इरादा जाहिर किया है। 

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में साझा हितों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही मुक्त तथा स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता जताई। 

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलैडिनो ने बताया कि शाहिद ने मालदीव के लोकतंत्र और भविष्य में समृद्धि को जीवंत बनाए रखने में उनकी सरकार के सुधार के प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

पलैडिनो ने कहा, ‘पोम्पिओ ने मालदीव के लिए 97 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता के लिए विदेश मंत्रालय के कांग्रेस के साथ मिल कर काम करने की इच्छा जताई और अमेरिका-मालदीव साझेदारी के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया है।’ उन्होंने कहा कि पोम्पिओ ने न्यायिक सुधार, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था के प्रति मालदीव की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें