समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर हो चुके हैं : जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि ईरान के साथ डिजिटल हस्ताक्षर हुआ है, लेकिन उन्हें प्रतिबंध राहत तब मिलेगी जब वे अपने वादे पूरे करेंगे। वेंस ने कहा कि ईरान को अब तक कोई वित्तीय राहत नहीं मिली है और अमेरिका की ओर से कोई धनराशि जारी नहीं की गई है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि दोनों पक्ष पहले ही समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को किसी भी तरह की प्रतिबंध राहत समझौते के तहत किए गए वादों को पूरा करने पर ही मिलेगी। एबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में बातचीत के दौरान वेंस ने कहा कि समझौते के बाद अब तक ईरान को कोई वित्तीय राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने रविवार को ही इस समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर कर दिए थे। अभी तक कोई धनराशि जारी नहीं की गई है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
ईरान को प्रतिबंधों में राहत और उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों तक पहुंच के सवाल पर वेंस ने कहा कि यह पूरी तरह प्रदर्शन आधारित व्यवस्था होगी। अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील ईरान की ओर से उठाए गए ठोस कदमों पर निर्भर करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


