जॉर्डन में ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत
दुबई, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में एक सैन्य अड्डे पर ईरानी हमले के बाद दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। यह अमेरिकी सैनिकों की पहली मौत है। चार अन्य सैनिक घायल हुए थे और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में एक सैन्य अड्डे पर ईरानी हमले के बाद दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों के बाद ईरानी हमले में अमेरिकी सैनिकों की यह पहली मौत है। अमेरिकी सेना के बयान के अनुसार शुक्रवार को ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों से अमेरिकी और सहयोगी बलों के बचाव अभियान के दौरान दो सैनिक मारे गए। सेना ने बताया कि हमले में घायल चार अन्य सैन्यकर्मियों को इलाज के लिए जॉर्डन के अस्पतालों में ले जाया गया था। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मारे गए सैनिकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


