तस्करी करने वाली नाव पर अमेरिकी हमला, चार की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए संदिग्ध नौका पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के लातिन अमेरिका में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। सितंबर 2025 से अब तक 235 लोग ऐसे हमलों में मारे जा चुके हैं।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने रविवार को कैरेबियाई सागर में संदिग्ध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाली एक नौका पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह कार्रवाई लातिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के करीब एक साल से जारी अभियान का हिस्सा है। इस हमले के साथ सितंबर, 2025 से अमेरिकी सेना द्वारा ऐसी नौकाओं पर किए गए 70 हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 235 हो गई है। 'यूएस सदर्न कमांड' ने कहा कि नौका को मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्ग पर निशाना बनाया गया।
हालांकि, सेना ने यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया कि नौका में मादक पदार्थ ले जाए जा रहे थे। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में चलती हुई एक नाव को विस्फोट में नष्ट होते दिखाया गया।


