ईरानी बंदरगाहों से जुड़े पोतों को छोड़कर होर्मुज सभी के लिए खुला : व्हाइट हाउस
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने बताया कि होर्मुज जलमार्ग सभी के लिए खुला है, लेकिन अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों से जुड़े पोतों पर नाकेबंदी लागू की है। प्रेस सचिव ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है।

वॉशिंगटन, एजेंसी व्हाइट हाउस ने कहा कि होर्मुज ईरानी बंदरगाहों से जुड़े पोतों को छोड़कर होर्मुज सभी के लिए खुला है। व्हाइट हाउस ने बताया कि रणनीतिक जलमार्ग में समुद्री यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना तैनात है। अमेरिकी सैन्य अभियानों के बीच होर्मुज से वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही में कमी आई है। इसको लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका ने केवल ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले पोतों पर नाकेबंदी लागू की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरानी बंदरगाहों से जुड़े पोतों पर नाकेबंदी पूरी तरह लागू है।
लेविट के अनुसार ईरान द्वारा अमेरिका के साथ हुए समझौते का पालन करने में विफल रहने के कारण नाकेबंदी फिर से लागू की गई। लेविट ने बताया कि इस नाकेबंदी को लागू करने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्य बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 10,000 से अधिक अमेरिकी नाविक, मरीन और वायुसेना कर्मी, दो विमानवाहक पोत, 20 से अधिक युद्धपोत और दर्जनों विमान नाकेबंदी अभियान में शामिल हैं। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि होर्मुज पर तेहरान का नियंत्रण है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


