विदेश ::: अमेरिकी सैन्य हमले में ड्रग तस्करी नौका पर दो लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में एक नौका पर हमला किया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग बच गए। यह कार्रवाई ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसे दक्षिणी कमान ने अंजाम दिया।

विदेश ::: अमेरिकी सैन्य हमले में ड्रग तस्करी नौका पर दो लोगों की मौत

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में एक नौका पर हमला किया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह बच गए। यह कार्रवाई लैटिन अमेरिका में कथित ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताई जा रही अमेरिकी दक्षिणी कमान (साउथकॉम) ने कहा कि नौका को उन समुद्री मार्गों पर निशाना बनाया गया, जहां से अक्सर मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। हालांकि सेना ने यह साबित करने के लिए कोई सार्वजनिक साक्ष्य पेश नहीं किया कि नौका में वास्तव में नशीले पदार्थ ले जाए जा रहे थे।

अमेरिकी सेना ने बताया कि मामले की सूचना तटरक्षक बल को दे दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।