Delhi News: अमेरिका ने पहली बार समुद्री और हवाई ड्रोन उतारे
Delhi News: वॉशिंगटन/फ्लोरिडा, एजेंसी। अमेरिका ने रविवार को ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते

Delhi News: वॉशिंगटन/फ्लोरिडा, एजेंसी। अमेरिका ने रविवार को ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए पहली बार समुद्र और हवा से हमला करने वाले आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि इस बहु-आयामी अभियान में लड़ाकू विमानों, नौसैनिक युद्धपोतों, हवाई हमलावर ड्रोन और समुद्री ड्रोन को एक साथ तैनात किया गया। सेंटकॉम के अनुसार हमले में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें वायु रक्षा प्रणालियां, तटीय रडार नेटवर्क, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स तथा छोटे सामरिक नौसैनिक पोत शामिल हैं। अमेरिका का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने में कर सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


