ईरान पैकेज ::: ईरान के हथियार खरीद में रुकावट डालने के लिए लगाए प्रतिबंध : अमेरिका
अमेरिका ने ईरान के लिए हथियारों की खरीद में मदद करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें ईरानी और रूसी नागरिक, और विभिन्न संस्थाएं शामिल हैं। यह प्रतिबंध इस बात को उजागर करते हैं कि कैसे ईरान अपनी अवैध गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में छिपाने के लिए विभिन्न साधनों का उपयोग कर रहा है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने बुधवार को उन व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाए, जिनके बारे में उसका कहना है कि वे ईरान के लिए हथियारों की खरीद में मदद करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि प्रतिबंधों के दायरे में ईरानी और रूसी नागरिक साथ ही ईरान, रूस और नाइजीरिया में स्थित कई संस्थाएं शामिल हैं। बुधवार को जिन लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, वे इस बात का उदाहरण हैं कि ईरान कैसे विदेशी विमानन और परिवहन कंपनियों, वित्तीय माध्यमों और यात्रा समन्वयकों का इस्तेमाल करके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की अवैध हथियार खरीद में भूमिका छिपाता है और दुनिया भर में सामान तथा लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करता है।---------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


