अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की
- सहयोगी देशों से साथ देने की अपील वॉशिंगटन/तेहरान/बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका ने सोमवार

- सहयोगी देशों से साथ देने की अपील वॉशिंगटन/तेहरान/बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों (इकॉनोमी डी डे) की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान को टिकाए रखने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काटना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगी देशों से भी इस अभियान में शामिल होने को कहा है।
प्रतिबंधों के प्रभाव
बेसेंट ने कहा कि ईरान की ओर से धनशोधन में मदद करने वाली किसी भी संस्था को अमेरिकी डॉलर की वित्तीय प्रणाली से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इनमें से कई द्वितीयक प्रतिबंध तुरंत लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए उसके व्यापार और आय के स्रोतों को निशाना बनाएगा। यह कदम तेहरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी वित्तीय कार्रवाई की चेतावनी के बाद उठाया गया है। अमेरिका की यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले पोतों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ईरान पूरी तरह ढह रहा है!!!
ईरान की प्रतिक्रिया
आर्थिक युद्ध जारी रहा तो एक बूंद तेल भी निर्यात नहीं होगा: ईरान
अगर अमेरिका का ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध जारी रहा तो तेहरान होर्मुज और फारस की खाड़ी के किसी भी हिस्से से तेल का निर्यात पूरी तरह रोक सकता है। एक बूंद तेल भी निर्यात नहीं होगा। यह चेतावनी ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रजाई ने सोमवार को दी। रजाई ने एक्स पर कहा कि अमेरिका के आर्थिक अभियान में किसी भी देश की भागीदारी या समर्थन को ईरान युद्ध की कार्रवाई मानेगा।
अमेरिकी प्रतिक्रिया
गालिबफ ने अमेरिकी प्रतिबंधों पर कसा तंज
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने रविवार को ट्रंप की नई आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका का मजाक उड़ाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारी-भरकम आर्थिक प्रतिबंध अंततः उलटा असर डाल सकते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मांस की कीमतें ठीक करने के लिए जमे हुए मांस का आयात। ठीक है, यह काम कर सकता है, लेकिन बॉंड के लिए क्या योजना है। उन्होंने इसके साथ चार हिस्सों वाला एक व्यंग्यात्मक कार्टून भी साझा किया। इसमें अब तक का सबसे विनाशकारी आर्थिक अभियान लिखे विशाल बूमरैंग को एक व्यक्ति फेंकता दिखाया गया है, लेकिन वह घूमकर उसी के चेहरे पर आ लगता है।
सैन्य मोर्चे पर हार की स्वीकारोक्ति
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता सरदार मोहैबी ने कहा कि अमेरिका का आर्थिक युद्ध पर अत्यधिक निर्भर होना सैन्य मोर्चे पर उसकी अपमानजनक हार की अप्रत्यक्ष स्वीकारोक्ति है।
चीन की प्रतिक्रिया
चीन ने अपने अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया
चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि बीजिंग हर स्थिति पर करीब से नजर रखेगा और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेगा, क्योंकि अमेरिका ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है, जिनसे तेहरान के साझेदार को निशाना बनाए जाने की उम्मीद है। सोमवार को रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने भी पार्टियों से संयम के साथ समझदारी से काम लेने की अपील की। साथ ही कहा कि चेतावनी दी कि प्रतिबंध और दबाव डालने के तरीके मुद्दों को सुलझाने में मदद नहीं करते हैं।
अमेरिका का नया चरण
हमने सांप का सिर काट दिया है: स्पीकर जॉनसन
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि हमने सांप का सिर काट दिया है। साथ ही कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान युद्ध के नए चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहयोगी देश इस अगले चरण में समर्थन देंगे। रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान जॉनसन ने कहा कि मुझे लगता है कि हम जल्द ही यहां एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना था कि आतंकवाद के सबसे बड़े राज्य प्रायोजक के पास परमाणु हथियार न हों। यह पिछले 50 वर्षों से हर सरकार का उद्देश्य रहा है.


