ईरान की नाकेबंदी अनिश्चितकाल तक जारी सकती है : हेगसेथ
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी अनिश्चितकाल तक जारी रख सकता है। पनामा सिटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेगसेथ ने अमेरिकी नौसेना की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

पनामा सिटी, एजेंसी। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी को जितने समय तक जरूरी हो, उतने समय तक जारी रख सकता है। पनामा की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी नौसेना इस तरह की नाकेबंदी को अनिश्चितकाल तक बनाए रखने में सक्षम है।


