होर्मुज पर ईरान के दावे को अमेरिका ने खारिज किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीअमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान का इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर कोई नियंत्रण नहीं है। सेंटकॉम ने बताया कि अमेरिकी बलों ने हाल के महीनों में 800 से अधिक वाणिज्यिक पोतों और 38 करोड़ बैरल कच्चे तेल के सुरक्षित आवागमन में मदद की है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर ईरान के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तेहरान का इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर कोई नियंत्रण नहीं है। सेंटकॉम ने कहा कि मई की शुरुआत से अब तक अमेरिकी बलों ने 800 से अधिक वाणिज्यिक पोतों और 38 करोड़ (380 मिलियन) बैरल कच्चे तेल के सुरक्षित आवागमन में मदद की है। सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि ईरानी सरकारी मीडिया का दावा है कि होर्मुज से केवल ईरान द्वारा निर्धारित मार्गों से ही आवाजाही की जा सकती है। यह गलत है। ईरान का होर्मुज पर नियंत्रण नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


