विश्वसनीय कर व्यवस्था पर काम करें: गोर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने Mumbai में एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों देशों को साझेदार के रूप में मतभेदों को दूर करने और कारोबारी विस्तार के लिए विश्वसनीय कर एवं नियामकीय व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने निर्यात नियंत्रण संबंधी विश्वास पर आधारित बातचीत और बौद्धिक संपदा संरक्षण की ज़रूरत पर भी जोर दिया।

मुंबई। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका को सच्चे साझेदार के रूप में मतभेदों को दूर करना चाहिए तथा ऐसी विश्वसनीय कर एवं नियामकीय व्यवस्था बनाने के लिए काम करना चाहिए, जिससे कारोबार के विस्तार में मदद मिले। गोर ने यहां 'इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स' में अपने संबोधन में निर्यात नियंत्रण पर स्पष्ट एवं विश्वास पर आधारित बातचीत तथा मजबूत बौद्धिक संपदा संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया, ताकि नवोन्मेषकों को बिना किसी डर के निवेश, सृजन और विस्तार का भरोसा मिल सके।


