अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य अड्डे से सभी बमवर्षक विमान वापस बुलाए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी वायुसेना ने इंग्लैंड के आरएएफ फेयरफोर्ड से सभी बमवर्षक विमानों को वापस बुला लिया है। यह कदम ईरान पर संभावित हमले और ब्रिटेन में एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बीच उठाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य अड्डे से सभी बमवर्षक विमान वापस बुलाए

- कथित आतंकवादी हमले की साजिश की जांच के बीच उठाया कदम वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी वायुसेना ने इंग्लैंड स्थित अपने सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड पर तैनात सभी बमवर्षक विमानों को वापस बुला लिया है। इन विमानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया गया था। यह कदम आरएएफ फेयरफोर्ड पर कथित आतंकवादी हमले की साजिश की जांच के बीच उठाया गया है।पेंटागन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन बमवर्षक विमानों को अमेरिका में उनके मूल ठिकानों पर वापस भेज दिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें नए हमले करना भी शामिल है।

ट्रंप ने शनिवार को ओहायो में एक रैली में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होते समय पत्रकारों से कहा कि ईरान को लेकर मुझे कुछ फैसले करने हैं। ईरान तबाह हो चुका है और अब प्रश्न यह है कि आगे कड़े कदम उठाने हैं या आसान। पिछले सप्ताह मध्य लंदन में ब्रिटेन-ईरानी नागरिकता वाले एक व्यक्ति को आतंकवादी हमले की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी सितंबर के अंत में आरएएफ फेयरफोर्ड में हुई एक घटना के बाद की गई। ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस घटना को तेहरान से जोड़ा है। ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है, लेकिन वह पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी सैन्य अड्डे को वह वैध लक्ष्य मानता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य अड्डे से सभी बमवर्षक विमान वापस बुलाए