खेल : उन्नति बाहर, हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी हटी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
उन्नति बाहर, हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी हटी शेनजेन। उन्नति हुड्डा चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन

उन्नति बाहर, हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी हटी शेनजेन। उन्नति हुड्डा चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को महिला एकल के पहले दौर में ही बाहर हो गईं। दूसरी ओर, पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी शुरुआती मैच में पहले गेम मे ही हट गई। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज उन्नति दक्षिण कोरिया की 12वीं रैंकिंग वाली किम गा-यून से 10-21, 18-21 से हार गईं। हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी पहले गेम में चीन के चेन बो यांग और लियू यी के खिलाफ 8-11 से पीछे थी तभी भारतीय जोड़ी हट गई। उनके हटने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिटनेस से जुड़ी हो सकती है।
लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत समेत भारतीय खिलाड़ी बुधवार को सात मुकाबलों में उतरेंगे।


