ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभारत में मॉनसून से सर्वाधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र

भारत में मॉनसून से सर्वाधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र भारत में मॉनसून के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से सर्वाधिक प्रभावित और वंचित समुदायों को मानवीय सहायता मुहैया कराएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन...

भारत में मॉनसून से सर्वाधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र, भाषाWed, 12 Aug 2020 10:30 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र भारत में मॉनसून के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से सर्वाधिक प्रभावित और वंचित समुदायों को मानवीय सहायता मुहैया कराएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, 'ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में मॉनसून ने 770 से अधिक लोगों की जान ले ली है। प्राधिकारियों के अनुसार, पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। संयुक्त राष्ट्र भारत में सबसे वंचित और प्रभावित समुदायों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है।'

दुजारिक ने एशिया में बाढ़ की स्थिति के बारे में कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ वर्षों का सबसे भयंकर एवं सबसे लंबा मानसून आया है और एक चौथाई देश बाढ़ से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि कम से कम 54 लाख लोग भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, 11,000 परिवार विस्थापित हो गए हैं और 135 लोगों की मौत हो गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सहयोगी भोजन, आश्रय, साफ जल, स्वच्छता संबंधी एवं अन्य आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें