दुनिया की 26 प्रतिशत आबादी अब भी बिना इंटरनेट: रिपोर्ट
58% कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर दुनियाभर में आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवाओं

58% कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर दुनियाभर में आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवाओं तक पहुंच में बड़ी असमानता
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट में किया गया दावा
रिपोर्ट के मुख्य तथ्य
रिपोर्ट के मुख्य तथ्य
-58% कामगाार अनौपचारिक क्षेत्र में काम कर रहे थे। सामाजिक सुरक्षा यानि पेंशन, बीमा इत्यादि से वंचित
-27% महिलाएं (15 से 24 वर्ष) न तो किसी रोजगार में थीं, न ही शिक्षा या प्रशिक्षण में।
-26% आबादी पूरी दुनिया में इंटरनेट पहुंच से पूरी तरह वंचित थी।
जेनेवा, एजेंसी। दुनियाभर में 26 फीसदी आबादी आज भी इंटरनेट पहुंच से दूर है, जबकि 58 प्रतिशत कामगार बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने को मजबूर हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी 'वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट 2026' में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक, डिजिटल और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलावों के बावजूद एक बड़ी आबादी पीछे छूट रही है। अरबों लोग आज भी बुनियादी नौकरियों, आधुनिक कौशल, आवश्यक सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से पूरी तरह वंचित हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य और इंटरनेट तक पहुंच में असमानता
शिक्षा, स्वास्थ्य में बड़ी असमानता
यूएन के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवाओं में सुधार के बावजूद बड़ा अंतर बरकरार है। 2025 में 2.2 अरब लोगों के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। जो लोग इंटरनेट से जुड़े भी हैं इसकी अच्छी गुणवत्ता और स्किल्स से वंचित हैं। वर्ष 2000 से 2024 के बीच 50 से अधिक देशों में आय में असमानता बढ़ी है, जिनमें 23 अधिक आय वाले देश हैं।
जलवायु परिवर्तन से बढ़ते खतरे
1.1 अरब लोग जलवायु खतरे की जद में
रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों की भी जानकारी दी गई है। बहुआयामी गरीबी में जी रहे 1.1 अरब लोगों में से 88.7 करोड़ लोग बड़े जलवायु खतरे की जद में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो एआई कौशल और डिजिटल साधनों की यह कमी सीखने, आय और आर्थिक अवसरों में स्थायी असमानता पैदा कर देगी।
सामाजिक सुरक्षा में देरी की आर्थिक कीमत
भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी
सामाजिक सुरक्षा में देरी करने की भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ती है। रिपोर्ट यदि देश सामाजिक सुरक्षा में निवेश करने में 10 साल की देरी करते हैं, तो उन्हें जल्दी निवेश करने वाले देशों की तुलना में अपनी कुल आर्थिक उत्पादन का 12% तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वैश्विक बदलाव में भारत की स्थिति
भारत भी पिछड़ा
भारत सहित 168 देशों के 25 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में 'सोशल एंड इन्क्लूसिव ट्रांसफॉर्मेशन' डैशबोर्ड पेश किया गया है। माल्टा, आयरलैंड और डेनमार्क का स्कोर सबसे अधिक है, यानि ये देश बदलाव में शीर्ष पर हैं। अधिकांश अफ्रीकी देश निचले पायदान पर हैं, जबकि एशिया और लैटिन अमेरिकी देशों के प्रदर्शन में विविधता है। बदलाव के मामले में दुनिया के शीर्ष 5 देश, माल्टा, आयरलैंड, अमेरिका, सिंगापुर और चीन हैं। वहीं समावेशिता के मामले में शीर्ष 5 देशों, बेल्जियम, फिनलैंड, आइसलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन हैं। बदलाव में भारत का स्कोर 55.62 है। यानि अभी भारत को भी लंबी दूरी तय करनी है।
समावेशी विकास के लिए सुझाई गई प्राथमिकताएं
सबके विकास के लिए ये सुझाव
सभी तक बदलाव का लाभ पहुंचाने के लिए रिपोर्ट में चार मुख्य प्राथमिकताओं का सुझाव दिया गया है।
क्षमताओं का निर्माण: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जीवनभर सीखने (की व्यवस्था, डिजिटल तथा एआई कौशल और सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा।
नई अर्थव्यवस्था से सबको जोड़ना: सस्ती इंटरनेट कनेक्टिविटी और टिकाऊ ऊर्जा की सब तक पहुंच।
श्रम बाजार को जन-केंद्रित बनाना: सम्मानजनक काम , समान वेतन और नई संभावनाओं में जाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम।
समान वेतन : मजबूत वेतन-निर्धारण संस्थाएं और प्रगतिशील कर प्रणाली हो।
वैश्विक सहयोग की अपील
दुनिया को एकजुट होने की जरूरत
कई विकासशील देश भारी कर्ज, घटते विकास सहयोग और वित्तीय सीमाओं के कारण समावेशी बदलावों में निवेश नहीं कर पा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वित्तीय सहायता बढ़ाने, कर्ज का बोझ कम करने, और तकनीक तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग की अपील की है।

