घृणा का मुकाबला करना जरूरी : गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में 'हेट स्पीच' पर सम्मेलन में governments, टेक्नोलॉजी कंपनियों, और सिविल सोसाइटी से मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नफरत का संदेश तेजी से फैल रहा है और समुदायों में विभाजन का कारण बन रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ‘हेट स्पीच’ से निपटने के लिए सरकारों, टेक्नोलॉजी कंपनियों और सिविल सोसाइटी से मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसका जहरीला संदेश तेजी से फैल रहा है और गहराई तक असर डाल रहा है। साथ ही कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, एल्गोरिदम और एआई के जरिए नफरत भरी बातें नए रूप ले रही हैं।गुरुवार (लोकल टाइम) को न्यूयॉर्क में ‘हेट स्पीच’ पर वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कहा कि सहनशीलता और शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहने को बढ़ावा देने के संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र के वादे को पूरा करने के लिए ‘हेट स्पीच’ का मुकाबला करना जरूरी है।गुटेरेस
ने चेतावनी दी कि महाद्वीपों में नफरत भरी और भड़काने वाली बातें भरोसा खत्म कर रही हैं, समुदायों को बांट रही हैं और पूरे समूहों को अमानवीय बना रही हैं।गुटेरेस ने नफरत को मिलकर नकारने और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से घृणा से निपटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर अपनी आवाज उठानी होगी और नफरत को हराना होगा।


