बलूच महिलाओं के उत्पीड़न की स्वतंत्र जांच की मांग
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक,,,विदेश ::: पत्रकार ने पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल,,,,

जिनेवा, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 63वें सत्र में बलूचिस्तान में महिलाओं, लड़कियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने इन मामलों की स्वतंत्र जांच कराने और शांतिपूर्ण तरीके से अधिकारों की मांग करने वालों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। एजेंडा मद आठ के तहत अल बराएम एसोसिएशन फॉर चैरिटेबल वर्क की महरा अब्दुल जलील ने मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बलूच महिलाओं और लड़कियों को जबरन लापता किए जाने, मनमाने ढंग से हिरासत में लेने, हत्याओं और शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति पर पाबंदियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
जलील ने कहा कि बलूच महिलाएं न्याय और जवाबदेही की मांग करने वाले शांतिपूर्ण आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निभाती रही हैं।

