विदेश ::: कश्मीरी महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था को यूएन की मान्यता
संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'हेमअथ इंक' को स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस प्रदान किया। इससे हेमअथ इंक को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रियता का अवसर मिलेगा और कश्मीरी महिलाओं के मुद्दों को वैश्विक स्तर पर उठाया जा सकेगा। यह संस्था की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। यूएन ने कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संस्था 'हेमअथ इंक' को परिषद का स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस प्रदान किया है। इस मान्यता के बाद संस्था संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर सक्रिय भागीदारी कर सकेगी और कश्मीरी महिलाओं के मुद्दों को वैश्विक स्तर पर उठाने का अवसर मिलेगा। पिछले महीने ईकोसॉक ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) संबंधी समिति की सिफारिश को स्वीकार करते हुए हेमअथ इंक को यह दर्जा देने का फैसला किया था। संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. शकुन मलिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र से मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता हेमअथ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि विस्थापित कश्मीरी महिलाओं के लिए जमीनी स्तर पर शुरू हुई पहल अब महिलाओं के सशक्तीकरण, सतत विकास और सामाजिक समावेशन पर वैश्विक संवाद में योगदान देने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की नागरिक संस्था बन गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


