वेनेजुएला से सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटाए : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने वेनेजुएला सरकार से सोशल मीडिया और समाचार नेटवर्क पर लगे प्रतिबंधों को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सूचना तक पहुंच का मुद्दा जीवन और मृत्यु के लिए बेहद आवश्यक है, विशेष रूप से विनाशकारी भूकंपीय स्थिति के बीच।

काराकास, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने गुरुवार को वेनेजुएला सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार नेटवर्क पर लगे प्रतिबंधों को तत्काल पूरी तरह हटाने की अपील की। विशेषज्ञों ने कहा कि विनाशकारी दोहरे भूकंप के बाद मौजूदा स्थिति में लोगों के लिए सूचना तक पहुंच जीवन और मृत्यु का सवाल बन गई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार आपदा प्रभावित इलाकों में लोग अपने परिजनों का पता लगाने, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त करने तथा आपातकालीन सहायता के लिए संचार माध्यमों पर निर्भर हैं। ऐसे में सूचना के प्रवाह में किसी भी तरह की बाधा गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


