ईरान पैकेज ::: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने संघर्ष रोकने, बातचीत करने की अपील की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य झड़पों को रोकने और युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत पुनः शुरू करने की अपील की। उन्होंने ईरान पर अमेरिकी हमलों की चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया।

ईरान पैकेज ::: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने संघर्ष रोकने, बातचीत करने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अमेरिका और ईरान से सैन्य झड़पों को तत्काल रोकने और युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील की। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बयान जारी कर कहा कि गुटेरस ने ईरान पर अमेरिकी हमलों और इसके जवाब में ईरान द्वारा होर्मुज में पोत तथा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता जताई है। बयान में कहा गया कि ये हमले तुरंत बंद होने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।