यूक्रेन के बड़े हवाई हमले में रूस में छह की मौत
- 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए रूस ने मॉस्को, एजेंसी। यूक्रेन ने

822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए रूस ने मॉस्को, एजेंसी। यूक्रेन ने रविवार को रूस के कई हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक हमले में छह लोगों की मौत हो गई। इसे युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक बताया जा रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय का बयान
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक करीब 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि एक यूक्रेनी ड्रोन के निजी मकान से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पोडॉल्स्क शहर में यूक्रेनी हमले के कारण ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में आग लग गई। दक्षिण-पश्चिमी रूस के रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों को भी ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, 150 से अधिक ड्रोन से किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। कई मकान और एक रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए तथा जंगल में आग लग गई।
रूसी हमलों में यूक्रेन में मौतें
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में क्रिवी रिह शहर में दो लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सूमी शहर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र में एक मकान पर रूसी हमला होने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जेलेंस्की ने कहा कि रूस जहां तक बैलिस्टिक मिसाइलों से पहुंच सकता है, वहां नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने क्रिवी रिह में एक धातु संयंत्र और कीव में कई सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया।
रोमानियाई में घुसे ड्रोन
रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्पेन की वायुसेना के एफ-18 लड़ाकू विमान ने रविवार को रोमानियाई हवाई क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन का पता सुबह 4:44 बजे चला। यह रोमानिया के पूर्वी शहर गलाती से करीब 24 किलोमीटर उत्तर में और मोल्दोवा की सीमा के पास था।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


