यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ई-कॉमर्स नेटवर्क पर हमला किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीताल्लिन (एस्टोनिया), एजेंसी। यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'वाइल्डबेरीज' के टप्लेस 'वाइल्डबेरीज' के

ताल्लिन (एस्टोनिया), एजेंसी। यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'वाइल्डबेरीज' के कई गोदामों पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों में गोदामों में भीषण आग लग गई और काले धुएं के विशाल गुबार आसमान में उठते दिखाई दिए। इन हमलों से छोटे कारोबारियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है और युद्ध का असर अब रूस के आम नागरिकों तक पहुंचता दिख रहा है। यूक्रेनी ड्रोन ने सबसे पहले सप्ताहांत में मॉस्को के पूर्व में इलेक्ट्रोस्टाल और तांबोव क्षेत्र में स्थित वाइल्डबेरीज के गोदामों को निशाना बनाया। इन हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इसके बाद बुधवार तड़के क्रास्नोदार और स्तावरोपोल क्षेत्रों में स्थित कंपनी के दो अन्य गोदामों पर भी ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 14 लोग घायल हुए।


