तेल बचाने के लिए वाहनों में ‘ईंधन गोली’ डाल रहे लोग
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की तेल रिफाइनरियों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण देश में ईंधन की कमी और कीमतें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर बिकने वाली फ्यूल टैबलेट्स की बिक्री ढाई गुना बढ़ गई है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये गोलियां इंजन के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

मॉस्को, एजेंसी। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण रूस की तेल रिफाइनरियों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे वहां ईंधन की कमी और कीमतें बढ़ गई हैं। इस संकट से परेशान रूसी लोग अपने वाहनों का ईंधन बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बिकने वाली फ्यूल टैब (ईंधन की गोलियों) का सहारा ले रहे हैं। पिछले महीने इन गोलियों की बिक्री ढाई गुना बढ़ गई है। वहां के कई बड़े ब्रांड का दावा है कि 50 से 80 रुपये की यह एक गोली 200 लीटर तक ईंधन बचा सकती है और घटिया पेट्रोल को भी शानदार बना सकती है। ऑटो विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये गोलियां एक दिखावा हैं।
इनमें मौजूद केमिकल से इंजन खराब हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


