भारत के युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार को तैयार यूक्रेन: विदेश मंत्री सिबीहा
- कीव के पास आए चार प्रस्तावों में भारत का सबसे व्यापक -

कीव, एजेंसी। यूक्रेन ने रूस के साथ संभावित युद्धविराम के लिए भारत के प्रस्ताव को कीव के पास आए चार प्रस्तावों में सबसे व्यापक बताया। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने कहा कि वह ऊर्जा बुनियादी ढांचे और काला सागर को शामिल करने वाले युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हैं। सिबीहा ने शुक्रवार को कीव में पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन के पास संभावित युद्धविराम को लेकर चार प्रस्ताव हैं और इनमें भारत का प्रस्ताव सबसे व्यापक है। उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा और काला सागर में युद्धविराम के लिए तैयार हैं, लेकिन दोनों को एक साथ शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि युद्धविराम के प्रस्ताव भारत, तुर्किये, मिस्र और अमेरिका की ओर से आए हैं। सिबीहा ने कहा कि कीव युद्धविराम के अलग-अलग प्रारूपों पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी समझौते में केवल सैन्य अभियान ही नहीं, बल्कि ऊर्जा और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे पर हमले तथा काला सागर की स्थिति को भी शामिल किया जाना चाहिए।


