ब्रिटेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिसमें रूसी बैंकों, जहाजों और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाया गया है। इसका उद्देश्य रूस की तेल आय को बाधित करना है, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए वित्तीय मदद के रूप में इस्तेमाल हो सकता है।

ब्रिटेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन ने गुरुवार को रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की। इन प्रतिबंधों के तहत रूसी पोतों, बैंकों और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाया गया है। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य रूस की तेल आय को बाधित करना है, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के वित्तपोषण में कर सकता है। ब्रिटेन ने रूस पर लागू प्रतिबंध कानूनों के तहत 13 नए नामों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है और छह नए विनिर्देश (स्पेसिफिकेशन) जारी किए हैं। नए प्रतिबंधों में रूस के छह बैंक, हाल में शामिल किए गए छह तेल टैंकर तथा 'टैंटलम और नियोबियम' जैसी दुर्लभ धातुओं का आयात करने वाली चार रूसी कंपनियां शामिल हैं।

इन धातुओं का उपयोग युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के निर्माण में किया जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ब्रिटेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए