ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशलंदन में लगी है सबसे खतरनाक हथियारों की प्रदर्शनी, जानिए दुनिया के घातक हथियारों के बारे में

लंदन में लगी है सबसे खतरनाक हथियारों की प्रदर्शनी, जानिए दुनिया के घातक हथियारों के बारे में

लंदन में मंगलवार को दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का मेला शुरू हुआ है। इसमें तमाम तरह के

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 13 Sep 2017 07:14 PM

दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का मेला

दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का मेला 1 / 3

लंदन में मंगलवार से दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का मेला शुरू हुआ। इसमें तमाम तरह के विवादित हथियार भी शामिल किए गए हैं। लंदन के अंतर्राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा उपकरण इवेंट में रॉकेट लॉन्चर, बख्तरबंद गाडि़यों समेत कई तरह की राइफल्स रखी गईं। इस मेले में 54 देशों से 16,00 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। 

लंदन में आयोजित इस इवेंट को कुछ विरोध भी झेलना पड़ा। इस मेले का विरोध कर रहे तकरीबन 100 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के सचिव लिआम फॉक्स ने ब्रिटेन के बहुबिलियन पौंड हथियार निर्यात उद्योग का बचाव किया है।

विश्व के सबसे बड़े हाथियार मेले के पहले दिन बोलते हुए डॉ. फॉक्स ने कहा कि ब्रिटेन विश्व में सबसे ज्यादा जटिल निर्यात लाइसेंसिंग शासन है। हम आपको दुनिया के खतरनाक हथियारों में से कुछ के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें: 

फ्लेम थ्रोअर- 

दुनिया के सबसे खतरनाथ हथियारों में से एक फ्लेम थ्रोअर भी है। इसका इस्तेमाल पहली बार प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। यह एक ऐसा उपकरण है जिससे आग की लंबी लपटें छोड़ी जाती हैं। इसके इस्तेमाल को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसे मारने का सबसे डरावना तरीका कहा जाता है। लेकिन इस उपकरण की सबसे घातक बात ये है कि इसे इस्तमाल करने वाले को अपनी पीठ पर एक बेहद ही ज्वलनशील लिक्विड सिलिंडर लेकर चलना होता है, जिससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है। 

अगली स्लाइड में जानें अन्य हथियारों की लिस्ट... 

लॉकहीड एसी 130 स्पेक्टर गनशिप

लॉकहीड एसी 130 स्पेक्टर गनशिप2 / 3

लॉकहीड एसी 130 स्पेक्टर गनशिप- 

इस गनशिप में लगे हथियारों की मदद से हवाई हमले किए जाते हैं। अमेरिकी एयरफोर्स दुनिया की एकमात्र ताकत है जो इसका इस्तेमाल करती है। कई युद्धों में अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया है। कई मिशन में इससे सैनिकों को बचाया गया है। वहीं एक ही समय में इस गनशिप से दो निशाने लगाए जा सकते हैं।

इस स्पेक्टर गनशिप में लगा गन एक मिनट में 1800 राउंड गोलियां फायर कर सकता है। इसके अलावा इसमें 40 एमएम एंटी-एयरक्राफ्ट ऑटोकैनन भी लगा होता है। इस आर्म का मतलब ऐसे समझा जा सकता है कि किसी जहाज में ऐसा मशीन गन लगा हो जिसकी क्षमता एक तोप जैसी हो। अमेरिकी एयरफोर्स ने इसका इस्तेमाल कई आतंक विरोधी ऑपरेशन सहित गल्फ वॉर के दौरान भी किया है। 

डीएसआर 50 स्नाइपर-

रिपोर्ट्स की मानें तो डीएसआर 50 स्नाइपर राइफल एक बेहद ही खतरनाक हथियार है। यह राइफल काफी कम वजनी और छोटा है लेकिन इसकी मारक क्षमता काफी ज्यादा है। 
इसकी कीमत तकरीबन 25,000 डॉलर है। इसे बनाने वाली कंपनी जर्मनी की डीएसआर-प्रेसिजन जीएमबीएच है। 

असॉल्ट राइफल

असॉल्ट राइफल3 / 3

एक्सएम307 एसीएसडब्ल्यू एडवांस्ड हेवी मशीनगन-

यह एक ऐसा मशीनगन है जिसमें एक साथ दो अलग-अलग गन लगे होते हैं। इसक गन में ऐसी व्यवस्था दी गई है कि इसे किसी गाड़ी के ऊपर फिट किया जा सकता है। जिससे दुश्मनों पर तेजी से हमला करने की सहूलियत मिलती है। जहां तक इसकी क्षमता की बात करें तो यह ऐसा मशीनगन है जो जमीन से मार कर हेलीकॉप्टर, वाटरक्राफ्ट और लाइट आर्म्ड गाड़ियों को 1 किलोमीटर की दूरी से भी नष्ट कर सकता है।

इसे यूएस आर्मी ने एमके 19 ग्रेनेड लॉन्चर और एम2 हेवी मशीन गन की जगह पर तैयार किया था। इसकी क्षमता की बात की जाए तो इसके दो अलग-अलग गन से 200 और 60 राउंड गोलियां प्रति मिनट दागी जा सकती हैं। इसकी क्षमता 2 किलोमीटर तक है।  

असॉल्ट राइफल- 

एफ2000 असॉल्ट राइफल को दुनिया के सबसे खतरनाक बंदूकों की श्रेणी में रखा गया है। यह एक ऑटोमैटिक गन है। इसका पहली बार प्रदर्शन 2001 में आबू धाबी में किया गया था। यह एक ऐसा राइफल है जो एक मिनट मे 850 राउंड गोलियां फायर कर सकता है। इसका सीधा मतलबल है कि एक ट्रिगर दबाते ही यह मिनटों में हजारों पर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा आधे किलोमीटर की दूरी से भी निशाना लगा सकता है। 

assault rifle