लंदन में चीन के 'सुपर दूतावास' की राह साफ
- हाईकोर्ट ने योजना के खिलाफ याचिका खारिज की लंदन, एजेंसी। लंदन में टावर

- हाईकोर्ट ने योजना के खिलाफ याचिका खारिज की लंदन, एजेंसी। लंदन में टावर ऑफ लंदन के पास चीन के प्रस्तावित नए सुपर दूतावास के निर्माण का रास्ता शुक्रवार को साफ हो गया। इंग्लैंड के हाईकोर्ट ने परियोजना को मंजूरी देने के ब्रिटिश सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। चीन के स्वामित्व वाली 'रॉयल मिंट कोर्ट' साइट पर रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया है। संगठन रॉयल मिंट कोर्ट रेजिडेंस एसोसिएशन ने इस परियोजना के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए हजारों पाउंड जुटाए थे। संगठन ने आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार तथा टावर हैमलेट्स परिषद के फैसले की न्यायिक समीक्षा की मांग की थी।
जस्टिस नताली लीवेन और लॉर्ड जस्टिस जेम्स डिंगेमन्स ने कहा कि सरकार ने इस तथ्य को ध्यान में रखा था कि निर्माण की अनुमति चीन सरकार ने मांगी थी। अदालत ने यह भी माना कि पूरी प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों के साथ कोई अनुचित व्यवहार नहीं हुआ। हालांकि, संगठन ने कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा। संगठन ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील के लिए धन जुटाना जारी रखने की बात कही है।


