ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाले लाभ बढ़ाने के लिए ब्रिटेन का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है। ब्रिटिश व्यापार मंत्री, अन्य सरकारी अधिकारी, उत्तरी इंग्लैंड के सात मेयर और 100 से अधिक कारोबारी इसमें शामिल हैं। ब्रिटेन सरकार ने दोनों देशों के बीच एक अरब पाउंड के नए सौदों की घोषणा की। यह दौरा सीईटीए लागू होने के करीब तीन महीने बाद हुआ है।

ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन का एक प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से मिलने वाले लाभ को अधिकतम करने के लिए भारत पहुंचा है। ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक अरब पाउंड के नए सौदे हुए हैं। उत्तरी इंग्लैंड के सात मेयर के साथ ही ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स, स्कॉटलैंड मामलों के मंत्री डगलस अलेक्जेंडर और पर्यावरण, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों की मंत्री एंजेला ईगल के साथ विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक व्यवसायी भारत आए हैं।यह प्रतिनिधिमंडल 15 जुलाई को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने के लगभग तीन महीने बाद आया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा