UAE में जोखिम वाले लोगों को लगाया जा रहा कोरोना टीका, स्वास्थ्य मंत्री ने भी लगवाया
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल रहमान बिन मोहम्मद अल ओवैस ने शनिवार को कोरोना वायरस का टीका लगवाया। उन्हें वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। मंत्री को यह टीका स्वास्थ्य और रोकथाम...
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल रहमान बिन मोहम्मद अल ओवैस ने शनिवार को कोरोना वायरस का टीका लगवाया। उन्हें वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। मंत्री को यह टीका स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय के उस आदेश के बाद लगाया गया है जिसमें अधिक जोखिम वाले लोगों जैसे फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की अनुमति दी गई है।
खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक अल ओवैस ने कहा, ''देश किसी भी खतरे से लोगों की रक्षा करना चाहता है जो उनके काम की प्रकृति के कारण हो सकता है।'' उन्होंने आगे कहा, ''क्लिनिकल ट्रायल के सकारात्मक नतीजे उत्साहवर्धक हैं। वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। यह उन कानूनों और नियमों के अनुकूल है जो लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं की तीव्र समीक्षा की अनुमति देते हैं।''
وزير الصحة ووقاية المجتمع يتلقى الجرعة الأولى من لقاح كورونا.. ويؤكد: "نسعى من خلال تقديم هذا اللقاح لتوفير وسائل الأمان لأبطال خط الدفاع الأول وحمايتهم من أي أخطار قد يتعرضون لها بسبب طبيعة عملهم"، موضحاً أن اللقاح آمن وفعال وسيساهم في تقليل الخسائر التي تسببت فيها الجائحة#وام pic.twitter.com/7mgRn2ZU1Z
— وكالة أنباء الإمارات (@wamnews) September 19, 2020
इससे पहले नेशनल क्लिनिकल कमिटी फॉर कोविड-19 के अध्यक्ष वैक्सीन के तीसरे फेज की मुख्य जांचकर्ता डॉ. नवल अल काबी ने कहा कि क्लिनिकल ट्रायल सही रास्ते पर बढ़ रहे हैं और अब तक सभी टेस्ट सफल रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''छह सप्ताह से कम समय में जब से स्टडी की शुरुआत हुई, 125 देशों के 31 हजार वॉलेंटियर्स क्लिनिकल ट्रायल में शामिल हो चुके हैं। अब तक जो भी साइड इफेक्ट सामने आए हैं वे बेहद हल्के थे। कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं दिखा है।''