दुबई में दो दिन तक भारतीय रुक सकेंगे बिल्कुल फ्री, UAE सरकार का फैसला
यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) कैबिनेट ने भारतीय टूरिस्टों के लिए काफी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके तहत दुबई या अबुधाबी होते हुए दुनिया के किसी भी कोने में जाने वाले भारतीय के लिए यहां पर दो दिन यानि...
यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) कैबिनेट ने भारतीय टूरिस्टों के लिए काफी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके तहत दुबई या अबुधाबी होते हुए दुनिया के किसी भी कोने में जाने वाले भारतीय के लिए यहां पर दो दिन यानि 48 घंटे तक रुकना बिल्कुल फ्री है। उन्हें यहां दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलेगा।
पाकिस्तान आम चुनाव में दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगी मरियम नवाज़
इस अहम फैसले के बाद भारतीय यात्रियों को फ्री ट्रांजिट वीजा के तहत किसी भी देश जाते हुए दुबई या अबुधाबी रुकने पर एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। यदि कोई इस ट्रांजिट वीजा को बढ़वाना चाहता है तो केवल 50 दिरहम (तकरीबन 1000 रुपए) देकर 96 घंटे या 4 दिन तक बढ़ाया जा सकता है। नए नियम के लागू होने की तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है। यात्री इन ट्रांजिट वीजा को सभी यूएई एयरपोर्ट पर बने पासपोर्ट कंट्रोल हॉल में एक्सप्रेस काउंटर्स से प्राप्त कर पाएंगे।
ऐतिहासिक दिनः सऊदी अरब में कल से महिलाएं कर सकेंगी ड्राइव
आपको बता दें कि 2017 में 3.60 लाख भारतीय पर्यटक अबुधाबी गए। यह संख्या इससे पिछले साल से 11 प्रतिशत अधिक है। अन्य गल्फ देश भी भारतीय यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कोशिश कर रहे हैं और वीजा नियमों को आसान बना रहे हैं। यूएई वैध यूएस वीजा के साथ भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा दे रहा है। इसी प्रकार ओमान भी यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके, जापान के वीजा वाले भारतीय यात्रियों को यही सुविधा प्रदान कर रहा है।