होर्मुज के नियंत्रण को लेकर अमेरिका- ईरान आमने-सामने

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संदेश ::: हेडिंग और इंट्रो में बदलाव किया गया है। --------------------------------------------------------- - तेहरान

होर्मुज के नियंत्रण को लेकर अमेरिका- ईरान आमने-सामने

तेहरान, एजेंसी। होर्मुज के नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है। ईरान ने कहा कि अमेरिका के बार-बार दावे करने से वास्तविकता नहीं बदलती और रणनीतिक जलमार्ग अब भी बंद है।

पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी की प्रतिक्रिया

पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के ये दावे कि होर्मुज अब बंद नहीं है, वास्तविक स्थिति को नहीं बदलते। अथॉरिटी ने कहा कि हॉर्मुज बंद है और ईरान की शर्तें स्वीकार किए जाने तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरान की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा था कि अमेरिका का होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है और वह इसे बनाए रखेगा। ट्रंप ने क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक तैनाती को 'स्टील की दीवार' करार देते हुए कहा कि ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।

सभी शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) के नवनियुक्त प्रमुख मोहसिन रेजाई ने भी कहा कि अमेरिका की सभी शर्तें पूरी होने तक होर्मुज पूरी तरह नहीं खोला जाएगा। रेजाई ने एक्स पर कहा कि ईरान का संदेश स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को युद्ध और नाकाबंदी समाप्त करनी होगी। ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करनी होंगी और लेबनान तथा गाजा समेत पूरे क्षेत्र में युद्धविराम के लिए सहमत होना होगा। उन्होंने कहा कि सभी शर्तें पूरी होने तक बंद रहेगा।

तेल आपूर्ति के लिए अहम मार्ग

होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक पेट्रोलियम व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इस मार्ग से होकर गुजरता है। यहां तनाव बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है। मौजूदा तनाव के बीच वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही कड़ी सुरक्षा निगरानी में जारी है, लेकिन समुद्री क्षेत्र में स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है। कई वाणिज्यिक पोतों ने अपने मार्गों में बदलाव किया है और क्षेत्र में नौसैनिक गश्त बढ़ाई गई है।

59 वाणिज्यिक पोतों का मार्ग बदला : सेंटकॉम

अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि ईरान के खिलाफ नाकेबंदी लागू कराने के प्रयासों के तहत अमेरिकी बलों ने 59 वाणिज्यिक पोतों का मार्ग बदल दिया, तीन पोतों को निष्क्रिय किया और दो अन्य पर सवार होकर उनकी जांच की। सेंटकॉम ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ईरान के खिलाफ अमेरिकी स्टील की दीवार नाकाबंदी को लागू कराने के अभियान में सहयोग कर रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान ने अमेरिका के दावों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है कि अमेरिका का होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़होर्मुज के नियंत्रण को लेकर अमेरिका- ईरान आमने-सामने