विदेश : गोलीबारी में दो की मौत, पांच घायल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्थित कैटलेहोंग नगर में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। एक नेता की श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे लोगों पर बंदूकधारी ने गोली चलाई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

जोहान्सबर्ग, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका में एक नेता के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें एक बच्चा भी है। घटना मंगलवार मंगलवार देर जोहान्सबर्ग के कैटलेहोंग नगर में हुई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। उसे गिरगफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

