विदेश : दो भारतीय 50 हजार से अधिक सिगरेट के साथ गिरफ्तार
श्रीलंका के बंडारानायके हवाईअड्डे पर 50,000 से अधिक अवैध चीनी सिगरेट के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार हुए। सिगरेट की कीमत लगभग 79.8 लाख श्रीलंकाई रुपये है। आरोपी कंबोडिया से सिगरेट खरीदकर मलेशिया होते हुए श्रीलंका पहुंचे थे। दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और 21 जुलाई को अदालत में पेश होंगे।

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका के बंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो भारतीय नागरिकों को 50 हजार से अधिक अवैध चीन निर्मित सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त सिगरेट की कीमत लगभग 79.8 लाख श्रीलंकाई रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शनिवार को आगमन टर्मिनल पर जांच के दौरान पकड़ा गया। दोनों की उम्र 26 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्होंने ये सिगरेट कंबोडिया से खरीदी थी और मलेशिया के कुआलालंपुर होते हुए श्रीलंका पहुंचे थे। पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो ने उनके पास से 266 कार्टन में पैक 50,000 से अधिक सिगरेट बरामद की है। दोनों आरोपियों को फिलहाल जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
एक आरोपी हैदराबाद और दूसरा मुंबई का रहने वाला है। दोनों को 21 जुलाई को अदालत में पेश होना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


