सीमावर्ती मोरंग में 264 किलो गांजा बरामद, दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अररिया
share

नेपाल के मोरंग जिले की रतुवामाई नगरपालिका में गांजा तस्करी के आरोप में जोगबनी, अररिया के दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले बक्रा नदी के पास छिपाकर रखा गया 264.59 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। बाद में गश्त के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। भारत की ओर भागने की कोशिश में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीमावर्ती मोरंग में 264 किलो गांजा बरामद, दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के मोरंग जिले की रतुवामाई नगरपालिका में गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारत की ओर भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। घटना बीती रात की है । मोरंग पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मकेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अररिया जिले के जोगबनी निवासी 39 वर्षीय प्रमोद चौधरी और 50 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने रतुवामाई नगरपालिका-5 के गोविन्दपुर स्थित बक्रा नदी के आसपास के क्षेत्र में छिपाकर रखा गया करीब 264.59 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका हुई कि उक्त स्थान पर दोबारा तस्करी का कारोबार हो सकता है। इसके बाद सिजुवाबा स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय की टीम ने गश्त तेज कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल राजेंद्र प्रसाद यादव के पास से पुलिस ने करीब 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को इलाका प्रहरी कार्यालय, सिजुवा में रखकर आगे की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी मोरंग जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी श्री मिश्र ने दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सीमावर्ती मोरंग में 264 किलो गांजा बरामद, दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार