ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशट्विन भाईयों ने की ट्विन बहनों से शादी, Photo देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

ट्विन भाईयों ने की ट्विन बहनों से शादी, Photo देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

शादी समारोह में सभी लोग दूल्हे-दुल्हन को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। हाल ही में चीन के एक प्रांत में दो एक जैसे दिखने वाले ट्विन भाईयों ने ट्विन बहनों के साथ शादी की है। दोनों ने एक जैसे ही...

ट्विन भाईयों ने की ट्विन बहनों से शादी, Photo देखकर हैरान हो जाएंगे आप!
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानThu, 14 Dec 2017 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी समारोह में सभी लोग दूल्हे-दुल्हन को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। हाल ही में चीन के एक प्रांत में दो एक जैसे दिखने वाले ट्विन भाईयों ने ट्विन बहनों के साथ शादी की है। दोनों ने एक जैसे ही कपड़े पहने और दोनों एक जैसे ही दिखाई दे रहे थे। वहीं दोनों बहनों ने भी एक ही तरह की ड्रेस पहनी है।

दोनों भाईयों के नाम झेंग डेशॉन्ग और झेंग शियोशॉन्ग है और वहीं, दोनों बहनों के नाम लियांग जिंग और लियांग क्विंग है। दोनों जोड़ों की शादी दिसंबर की शुरुआत में एक ही शादी समारोह में हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। 

दोनों बहनों की उम्र 23 साल बताई गई है। इसके अलावा भाईयों की उम्र 26 साल है। स्थानीय मीडिया की मानें तो दोनों जोड़ों के पिता साथ में बिजनेस पार्टनर्स हैं। वहीं, दोनों के परिवार तकरीबन दस सालों से दोस्त भी है। 

ये भी पढ़ें: पेट्रोलिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी, बीच सड़क में मिल गया अजगर और फिर...

शादी समारोह

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें