विदेशी नागरिक के चेहरे की बिगड़ी बनावट ठीक कर लौटाई मुस्कान

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

-वैशाली के मैक्स अस्पताल में तुर्कमेनिस्तान के मरीज की जटिल सर्जरी सफल -एक ही

विदेशी नागरिक के चेहरे की बिगड़ी बनावट ठीक कर लौटाई मुस्कान

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में तुर्कमेनिस्तानी नागरिक के चेहरे की बिगड़ी बनावट को ठीक किया। जबड़े की समस्या से जूझ रहे मरीज का चेहरा अब सामान्य दिख रहा है। बोलने और खाने में भी समस्या नहीं हो रही है। तुर्कमेनिस्तान के 34 वर्षीय मेकेन कुल्लाकोव ने वर्ष 2023 में अपने देश में तालू की सर्जरी कराई थी। इसके बाद उनके ऊपरी जबड़े और चेहरे की हड्डियों की बनावट में गड़बड़ी आ गई। कई दांत खराब हो गए और चेहरा भी बिगड़ गया। उन्हें खाने, साफ बोलने और सामान्य जीवन जीने में काफी दिक्कत होने लगी। बीते सप्ताह वह मैक्स अस्पताल पहुंचे।

सर्जरी की प्रक्रिया

डॉ. केशव नैथानी ने बताया कि समस्या पर गहन अध्यन के बाद उपचार की तैयारी की गई, जिसमें एक साथ कई सर्जरी व प्रत्यारोपण किए गए। खराब हो चुकी हड्डी हटाकर थ्री-डी प्रिंटिंग से बनाए पेशेंट स्पेसिफिक इंप्लांट्स लगाए। दूरबीन विधि से साइनस का ऑपरेशन कर नाक की टेढ़ी हड्डी को सीधा करने के लिए सर्जरी की। बोन ग्राफ्टिंग के साथ ग्रेड-4 रिकंस्ट्रक्शन और डेंटल रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया एक बार में पूरी की गई। मेकेन कुल्लाकोव की मुस्कान के साथ साथ खोया आत्मविश्वास भी दिख रहा है। सर्जरी के एक सप्ताह बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेकेन कुल्लाकोव को कौन सी समस्या थी?
मेकेन कुल्लाकोव को ऊपरी जबड़े और चेहरे की हड्डियों की बनावट में गड़बड़ी थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।