कुछ धमकियों के बाद ब्रिटेन से बम गिराने वाले विमान हटाए : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से सभी बी-1 बमवर्षक विमान हटा लिए हैं। ट्रंप ने यह निर्णय कुछ संभावित धमकियों के कारण लिया, लेकिन इन धमकियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। ईरान के साथ सीधी बातचीत के लिए भी ट्रंप ने अपनी तत्परता व्यक्त की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी बी-1 बमवर्षक विमान हटा लिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ धमकियों के कारण किया गया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ये धमकियां किससे या किस तरह की थीं। ट्रंप ने कहा कि कुछ धमकियां थीं। दुश्मन को उकसाने के बजाय हमने उन्हें वहां से थोड़ा हटा दिया। हम दुश्मन को पकड़ेंगे और उसे हरा देंगे, लेकिन उन्हें वहां क्यों छोड़ें? इसलिए हमने उन्हें थोड़ा इधर-उधर कर दिया है, हालांकि बहुत दूर नहीं किया। ईरान के साथ युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सीधी बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं।
ट्रंप ने ब्राजील चुनाव में बोल्सोनारो के प्रदर्शन को 'बड़ी जीत' बताया। हालांकि अभी इसके दूसरे चरण का चुनाव होना बाकी है।डीजल पर लगी पाबंदियों में ढील देने की योजना बना रहेराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैक्स-फ्री डीजल के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले जरूरी ईंधन की लागत कम करने की दिशा में यह उनका एक और कदम है।

