ईरान नहीं माना तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा : ट्रंप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि बातचीत की मेज पर वापस नहीं आने पर अमेरिका हमले तेज करेगा। ट्रंप के अनुसार, ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान ठोस निर्णय नहीं लेता।

ईरान नहीं माना तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा : ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को और हमले झेलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तेहरान अगर बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता है तो अमेरिका और बड़े हमले करेगा। ट्रंप ने अगले सप्ताह से ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान नहीं माना और अमेरिका के साथ समझौता करने में नाकाम रहा तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा। मंगलवार देर रात एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने जा रहा है। उन्होंने कहा,‘हम उन पर जोरदार हमला करने वाले हैं।

हर अगले दिन इन हमलों की संख्या और तेजी बढ़ती जाएगी। आने वाले एक सप्ताह के बाद ईरान के लिए हालात बेहद बुरे हो जाएंगे, क्योंकि तब उनके बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला शुरू हो जाएगा। हम उनके सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को तब तक नष्ट करते रहेंगे, जब तक ईरान दोबारा बातचीत की मेज पर आकर समझौते की ओर पहल नहीं करता है।’हमले कब तक जारी रहेंगे के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान कोई ठोस फैसला नहीं ले लेता।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईरान समझौते के लिए तैयार होगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्हें तैयार होना ही चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वे ऐसा करेंगे या नहीं।’ ट्रंप ने समझौता करने के लिए तेहरान पर दबाव बढ़ाते हुए चेताया कि अगर ईरान ने इनकार किया तो उसे गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा, ‘बेहतर होगा कि आप समझौता कर लें।’ ट्रंप की यह चेतावनी भरी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अंतरिम समझौता टूटने के बाद लगातार चार दिन से ईरान पर अमेरिकी हमले जारी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।