ईरान का शांति प्रस्ताव मंजूर नहीं, फिर से बमबारी करेंगे : ट्रंप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव से असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने मध्यावधि चुनाव के बाद बमबारी की संभावना से इनकार नहीं किया। ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर भी टिप्पणी की, जिनके बारे में कहा गया कि उन्हें हमले की पहले से जानकारी थी।

ईरान का शांति प्रस्ताव मंजूर नहीं, फिर से बमबारी करेंगे : ट्रंप

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के ताजा शांति प्रस्ताव से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद उस पर फिर से बमबारी हो सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को प्रकाशित 'टाइम' पत्रिका के एक साक्षात्कार में कहा कि वह अब ईरान के ऐसे प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे, जिन्हें वह एक साल पहले भी मंजूर नहीं करते। उन्होंने चुनाव के बाद ईरान पर दोबारा बमबारी की संभावना से इनकार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने संभावित हमलों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।हमले

की पूर्व सूचना की खबर खारिज कीट्रंप ने उन खबरों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें दावा किया गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले की पहले से जानकारी थी। ट्रंप ने कहा कि वह इस पर विश्वास नहीं कर सकते। ट्रंप ने कहा कि यदि नेतन्याहू को हमले की पहले से जानकारी होती, तो वह कुछ कदम उठाते या कम से कम सुरक्षा बलों को सतर्क कर देते।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान का शांति प्रस्ताव मंजूर नहीं, फिर से बमबारी करेंगे : ट्रंप