ईरान से समझौते की राह में ओमान आया तो बम बरसाएंगे: ट्रंप
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बमबारी की चेतावनी वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

- अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बमबारी की चेतावनी वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ होर्मुज को लेकर समझौते में ओमान के हस्तक्षेप पर उसे बमबारी की धमकी दी है। उन्होंने ईरान से आत्मसमर्पण करने को भी कहा है।फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर ओमान ईरान के साथ समझौते की राह में आता है तो अमेरिका उस पर बमबारी करेगा। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ओमान और ईरान होर्मुज में पोतों की आवाजाही और नियंत्रण को लेकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका भी ईरान के साथ अलग से वार्ता कर रहा है।
ट्रंप ने ईरान को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे सफेद झंडा दिखाकर आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर जारी गतिरोध के बीच की।


