ट्रंप का दावा, विमान को गिराने की साजिश में ईरान का हाथ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई घटना में ईरान के शामिल होने की आशंका जताई है। यदि ईरान का संबंध साबित होता है, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सऊदी अरब ने संदिग्ध को यूएई को सौंपा है। ट्रंप ने नेतन्याहू से घटना पर बात की है, जिसमें इजराइल भी शामिल होगा।

 ट्रंप का दावा, विमान को गिराने की साजिश में ईरान का हाथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को आशंका जताई कि फ्लाईदुबई की घटना का ईरान से संबंध हो सकता है। यदि यह साबित हो जाता है तो उन पर बहुत बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सऊदी अरब ने विमान हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दिया है। व्हाइट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें हमले के पीछे रहे सह-पायलट और तेहरान के बीच किसी संबंध के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर कहूंगा कि जवाब हां है, लेकिन हम अभी जानकारी जुटा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर घटना को लेकर विस्तार से बात की है। वहीं, नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की और वह इस बात पर सहमत हुए कि इजराइल संदिग्ध से पूछताछ में शामिल होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ट्रंप का दावा, विमान को गिराने की साजिश में ईरान का हाथ