रूस प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करें रिपब्लिकन: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को शामिल करने का समर्थन किया। उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों से कहा कि उन्हें कानून का दायरा बढ़ाकर तेहरान को शामिल करना चाहिए। यह विधेयक रूस और उसके समर्थकों पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करता है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन सांसदों को कानून का दायरा बढ़ाकर तेहरान को भी इसमें शामिल करना चाहिए। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रिपब्लिकन को रूस प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करना चाहिए। लिंडसे ऐसा करना चाहते थे और यह होने वाला था। ट्रंप का इशारा दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा समर्थित 'सैंक्शनिंग रूस एक्ट' की ओर था। अमेरिकी सीनेट के 60 से अधिक सदस्यों के द्विदलीय समूह ने गुरुवार को रूस और उसके समर्थकों पर व्यापक प्रतिबंध लगाने के लिए संशोधित विधेयक पेश किया था।
पहले के प्रस्ताव में व्यापक शुल्क लगाने की बात थी, लेकिन संशोधित विधेयक में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले दुनिया के बड़े खरीदारों पर लक्षित कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


