अमेरिका से खाद्य सामग्री खरीदेगा ईरान: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु निरीक्षण के लिए तैयार है और होर्मुज में कोई नाकेबंदी नहीं होगी। ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्तियों के जरिए खाद्य और चिकित्सा सामग्री खरीदने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अमेरिका के किसानों से ईरान की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान उच्च श्रेणी के परमाणु के निरीक्षण को तैयार है। होर्मुज में आगे कोई नाकेबंदी नहीं होगी। मंगलवार को ट्र्रंप ने ट्रूथ पर पोस्ट में ये बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि जब्त संपत्तियों से ईरान अमेरिका से खाद्य और चिकित्सा सामग्री खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात के लिए राजी था कि होर्मुज हमेशा खुला रहेगा और नौसैनिक नाकेबंदी नहीं होगी। अगर ईरान इसके लिए राजी नहीं होता तो आगे कोई समझौता नहीं होता। होर्मुज से सोमवार को रिकॉर्ड कुल 1.9 करोड़ बैरल कच्चा तेल निकल चुका है।
तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान की जब्त संपत्ति जारी की जा रही है जो अमेरिकी नियंत्रित संस्था एसक्रो को दी जा रही हैं। इस पैसे से ईरान खाद्य और चिकित्सा सामग्री खरीदेगा। इसके अलावा मक्का, गेंहू, सोयाबीन भी हमारे किसानों से खरीदेगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान को इन सभी चीजों की जरूरत है और अब हमारे किसान उसे ये मुहैया कराएंगे। ये मानवीय संकट का समय है और मुझे लगता है कि ईरान की मदद करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


