होर्मुज पर 20% शुल्क से पीछे हटे ट्रंप
- अब खाड़ी देशों से निवेश और व्यापार समझौतों पर जोर दुबई,

- अब खाड़ी देशों से निवेश और व्यापार समझौतों पर जोर दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से गुजरने वाले पोतों पर 20 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ बड़े निवेश और व्यापार समझौतों को प्राथमिकता दी जाएगी।ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि मध्य पूर्व के नेताओं के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत के बाद मैंने 20 प्रतिशत अमेरिकी प्रतिपूर्ति शुल्क की जगह व्यापार और निवेश समझौतों को अपनाने का फैसला किया है, जिन्हें विभिन्न खाड़ी देश अमेरिका के साथ करेंगे। उन्होंने दावा किया कि खाड़ी देशों से अमेरिका में होने वाला निवेश बहुत बड़ा होगा।
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये निवेश नए होंगे या फिर पिछले वर्ष मध्य पूर्व यात्रा के दौरान घोषित निवेश प्रतिबद्धताओं का ही हिस्सा होंगे। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि होर्मुज से गुजरने वाले पोतों के माल के मूल्य का 20 प्रतिशत शुल्क अमेरिका को सुरक्षा व्यवस्था की लागत के रूप में देना होगा। इस प्रस्ताव पर ईरान समेत कई देशों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


